Nagpur

शादीशुदा महिला से छेड़छाड़, पति से मारपीट; एकतरफा जुनून में आरोपी गिरफ्तार


Advertisement

नागपुर: कलमना थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय शादीशुदा महिला को कथित तौर पर लंबे समय से परेशान कर रहे पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला द्वारा बातचीत से इनकार किए जाने के बाद आरोपी ने उसके घर में घुसकर अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर महिला व उसके पति के साथ मारपीट की।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी पहले एक-दूसरे को जानते थे। वर्ष 2023 में महिला की शादी होने के बाद दोनों के बीच संपर्क समाप्त हो गया था। इसके बावजूद आरोपी पिछले करीब छह महीनों से लगातार फोन और व्हाट्सऐप कॉल कर महिला को परेशान कर रहा था।

Gold Rate
July 10 ,2026 – Time 10.30Hrs

Gold 24 KT
₹ 1 44,400 /-

Gold 22 KT
₹ 1,34,000 /-

Silver/Kg
₹ 2,25,100/-

Platinum
₹ 88,000/-

Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना वाले दिन आरोपी ने महिला को व्हाट्सऐप कॉल किया। जब महिला ने कॉल रिसीव नहीं किया तो वह कथित तौर पर सीधे उसके घर पहुंच गया और जबरन बातचीत करने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान उसने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं।

महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने घर में हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर महिला का पति बीच-बचाव के लिए आया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने महिला के सिर पर कार की चाबी से हमला किया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

Advertisement

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कलमना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 27 वर्षीय नीथलेस वरखड़े को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement

GET YOUR OWN WEBSITE

FOR ₹9,999

Domain & Hosting FREE for 1 Year

No Hidden Charges

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)