Indore

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर एमपी कांग्रेस का प्रदर्शन, जीतू पटवारी समेत कई नेता हिरासत में, रात भर चले ड्रामे के बाद हुए रिहा


राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरना दिया, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृ…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 12:37:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 07:33:36 AM (IST)

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर एमपी कांग्रेस का प्रदर्शन, जीतू पटवारी समेत कई नेता हिरासत में, रात भर चले ड्रामे के बाद हुए रिहा
पीसीसी चीफ समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

HighLights

  1. दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन, जीतू पटवारी गिरफ्तार
  2. विधानसभा में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर रात 11 बजे तक बिस्तर डालकर डटे रहे विधायक
  3. एनएसयूआई ने मांगी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, लोकभवन के बाहर हुआ हंगामा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। दिल्ली में संसद मार्च कर रहे छात्रों और युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरना दिया, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया।

देर रात पुलिस ने पटवारी सहित सभी नेताओं को हिरासत में लिया और कानूनी प्रक्रिया करने के बाद छोड़ दिया। वहीं, कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआइ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री का पुतला दहन और तानाशाही का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन कर आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि पहले युवाओं पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया और अब राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी कराकर प्रधानमंत्री ने संदेश दे दिया है कि वे छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि युवाओं की आवाज को कुचला जा रहा है, लेकिन युवा इससे घबराने वाले नहीं हैं। कांग्रेस उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर को मिलने वाली है बड़ी सौगात, MP-4 और RW-2 सड़क परियोजना अंतिम चरण में, इन इलाकों को सीधा मिलेगा फायदा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

एनएसयूआइ के राष्ट्रीय सह प्रभारी अंशुल त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)