Indore

भोपाल में लिफ्ट देकर लूटने वाला गिरोह बेनकाब; इंजीनियर और मजदूर को बनाया था शिकार, पुलिस ने दबोचा


रास्ता पूछने वाले लोगों को बाइक पर बैठाकर चाकू की नोक पर मोबाइल और जेवर लूटते थे।पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, एक अन्य की तलाश जारी है।

Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 03:18:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 03:18:28 PM (IST)

भोपाल में लिफ्ट देकर लूटने वाला गिरोह बेनकाब; इंजीनियर और मजदूर को बनाया था शिकार, पुलिस ने दबोचा
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. मददगार बनकर देते थे लिफ्ट, सुनसान में करते थे लूट
  2. अयोध्या बायपास के ट्रेनी इंजीनियर समेत दो लोग बने शिकार
  3. तीन लुटेरे और लूटा मोबाइल खरीदने वाला गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में मददगार बनकर लिफ्ट देने वाले बदमाशों का गिरोह लोगों को सुनसान रास्तों पर ले जाकर चाकू की नोक पर लूट रहा था।

आरोपी रात में एयरोसिटी और जेल रोड व आसपास के अंधेरे इलाकों में पैदल जाने वाले लोगों को रास्ता बताने और लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाते थे। कुछ दूर सुनसान जगह पर पहुंचते ही चाकू दिखाकर मोबाइल और जेवर लूट लेते थे।

पुलिस ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटा हुआ मोबाइल खरीदने वाले युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

रास्ता पूछा तो मदद के बहाने बाइक पर बैठाया

पुलिस के अनुसार नागौर राजस्थान निवासी 22 वर्षीय प्रियांशु वर्मा निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर हैं और

अयोध्याबायपास दस लेन सड़क प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सड़क प्रोजेक्ट क चलते 31 जुलाई की रात अब्बासनगर स्थित एयरोसिटी रोड से पैदल जा रहे थे।

रात उन्होंने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों से रास्ता पूछा। युवकों ने मदद की के बहाने बाइक से छोड़ने की बात कही। कुछ दूरी पर तीनों युवकों ने बाइक रोककर प्रियांशु को चाकू दिखाकर धमकाया मोबाइल फोन और ब्रेसलेट लूट लिया।

इसके बाद करीब दो सप्ताह बाद प्रियांशु ने गांधीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने छह अगस्त की रात गोंडीपुरा क्षेत्र में रहने वाले अशोक सूर्यवंशी को भी इसी तरीके से निशाना बनाया था।

अशोक जेल सड़क पर आटो का इंतजार कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें मदद के बहाने उनसे मोबाइल लूट लिया।

मोबाइल चालू होते ही पुलिस को मिला सुराग

पुलिस ने 18 वर्षीय गौरव गुरूदेव, रेहान खान और विनय गुजराती को गिरफ्तार किया है। तीनों गांधीनगर शासकीय स्कूल के पीछे रहते हैं। पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल खरीदने वाले कालू भील को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल एक अन्य आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों ने लूट के बाद एक मोबाइल कल्लू नाम के युवक को बेच दिया था। पुलिस को उसकी लोकेशन से संबंधित सुराग मिला। जांच के साथ पीड़ित की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।- कमलेश चौहान, थाना प्रभारी, गांधीनगर

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)