Indore

भोपाल में दिल दहला देने वाला हादसा… दुकान के बाहर खेल रही मासूम सड़क पर गिरी, SUV ने 10 फीट घसीटा, मौके पर ही मौत


बैरसिया थाना क्षेत्र के ललरिया गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की जान चली गई। नाना के साथ चॉकलेट और बिस्किट लेने दुका…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 12:50:48 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 12:50:48 AM (IST)

भोपाल में दिल दहला देने वाला हादसा... दुकान के बाहर खेल रही मासूम सड़क पर गिरी, SUV ने 10 फीट घसीटा, मौके पर ही मौत
कान के बाहर खेल रही मासूम को SUV ने 10 फीट घसीटा, मौके पर ही मौत

HighLights

  1. बैरसिया में दुकान के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम एसयूवी के नीचे आई
  2. हादसे में बच्ची 10 फीट तक घिसटती रही, पिछले पहिए से कुचलकर हुई मौत
  3. दिल दहला देने वाला पूरा घटनाक्रम दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र के ललरिया गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की जान चली गई। नाना के साथ चॉकलेट और बिस्किट लेने दुकान पहुंची बच्ची खेलते-खेलते सड़क पर गिर गई। उसी समय पास में खड़ी एक एसयूवी का चालक वाहन लेकर आगे बढ़ा।

बच्ची वाहन के सामने होने के बावजूद चालक को दिखाई नहीं दी और वह एसयूवी के नीचे आ गई। वाहन उसे करीब 10 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद पिछले पहिए के सिर पर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

रविवार को छुट्टी के चलते नाना के घर आई थी मासूम

पुलिस के अनुसार अर्जुनखेड़ी निवासी सोहेल खान शासकीय स्कूल झिकरिया खुर्द में शिक्षक हैं। उनकी ससुराल ललरिया गांव में है। रविवार को अवकाश होने के कारण वह पत्नी, बेटे और तीन वर्षीय बेटी जूना खान के साथ ससुराल आए थे। दोपहर करीब ढाई बजे जूना के नाना उसे और परिवार की दो अन्य बच्चियों को गांव की एक दुकान पर चॉकलेट और बिस्किट दिलाने ले गए थे। नाना दुकानदार से सामान लेने और बातचीत में व्यस्त हो गए, जबकि तीनों बच्चियां दुकान के बाहर खेल रही थीं।

सिर पर पहिया गुजरने से मौत

खेलते समय जूना अचानक सड़क की ओर बढ़ी और फिसलकर गिर गई। उसकी बड़ी बहन आगे निकल गई, जबकि जूना सड़क पर ही बैठी रह गई। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर खड़ी एसयूवी का चालक वाहन लेकर आगे बढ़ा। बच्ची वाहन के बिल्कुल सामने थी, लेकिन उसकी कम ऊंचाई के कारण चालक की नजर उस पर नहीं पड़ी। देखते ही देखते एसयूवी बच्ची को अपने साथ करीब 10 फीट तक घसीटती हुई ले गई। इसके बाद पिछले पहिए के सिर के ऊपर से गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसी ही निकला आरोपित चालक

सूचना मिलने पर बैरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे में शामिल एसयूवी जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक भी ललरिया गांव का रहने वाला है और बच्ची के परिवार का परिचित है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर-भोपाल NH पर हादसा… पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों पर काल बनकर टूटा अज्ञात वाहन, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)