Indore

भोपाल नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप


उसने दावा किया कि वह इस संबंध में पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर चुका था, लेकिन उसकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से मानसिक रूप से परे …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 11:28:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 11:33:55 PM (IST)

भोपाल नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप
तालाब में छलांग लगाता कर्मचारी। एआई जनरेटेड सांकेतिक तस्‍वीर।

HighLights

  1. गुरुवार दोपहर वह वीआईपी रोड स्थित सीढ़ी वाली मस्जिद के पास पहुंचा
  2. घटना देखकर गोताखोर तुरंत पानी में उतरे और उसे बाहर निकाल लिया।
  3. सहा. आयुक्त कीर्ति चौहान और बाबू कंचन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नगर निगम के एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने गुरुवार दोपहर बड़े तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। मौके पर मौजूद गोताखोरों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। कर्मचारी को तत्काल पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। पुलिस को दिए बयान में युवक ने नगर निगम के आला अधिकारियों को खुदकुशी के प्रयास का जिम्मेदार बताया। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय शुभम यादव, शिवनगर विदिशा रोड का रहने वाला है और नगर निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।

गुरुवार दोपहर वह वीआईपी रोड स्थित सीढ़ी वाली मस्जिद के पास पहुंचा और अचानक बड़े तालाब में कूद गया। घटना देखकर वहां तैनात गोताखोर तुरंत पानी में उतरे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्राथमिक उपचार के दौरान शुभम ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि नगर निगम की सहायक आयुक्त कीर्ति चौहान और एक बाबू कंचन द्वारा उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था।

उसने दावा किया कि वह इस संबंध में पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर चुका था, लेकिन उसकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने बताया कि युवक ने कुछ अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। फिलहाल उसके बयानों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)