ग्वालियर से भागा सीरियल किलर बोला- UP जाकर बनता डॉन, चार घंटे में ही पुलिस ने दबोचा
ग्वालियर में पुलिस हिरासत से भागा उम्रकैद का आरोपी हनी दुबे चार घंटे बाद पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने उत्तर प्रदेश जाकर गैंग बनाकर डॉन बनने की योजना…और पढ़ें

HighLights
- पुलिस हिरासत से भागा हनी दुबे चार घंटे में पकड़ा गया।
- आरोपी ने उत्तर प्रदेश जाकर गैंग बनाने की योजना कबूली।
- उम्रकैद से बचने के लिए फरार होने की बात स्वीकार की।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पुलिस हिरासत से भागा सीरियल किलर गुरुवार को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। उसे बहोड़ापुर थाने ले जाकर पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा किया।
वह बोला कि उसे उम्रकैद की सजा हाे चुकी है, लेकिन पूरी उम्र जेल में नहीं बिताना थी। वह भागकर उप्र जाता और यहां डॉन बनना चाहता था, इसलिए वह लगातार दो बार भागा। अब उसकी जेल बदली की जाएगी। उसे केंद्रीय जेल ग्वालियर से हटाया जाएगा, क्योंकि पुलिस को खबर लगी है कि उसने जेल में अपराधियों से संपर्क बढ़ा लिए हैं।
गुना में ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी हनी दुबे 6 जुलाई को 15 दिन की पैरोल पर गया था। उसकी मां पूनम दुबे उर्फ पक्का भी पैरोल पर गई थी। 15 दिन की पैरोल पूरी होने पर 21 जुलाई को उसकी मां तो जेल लौट आई, लेकिन हनी दुबे फरार हो गया। इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से बहोड़ापुर थाने में एफआइआर दर्ज कराई।
उत्तर प्रदेश में बनाता अपनी गैंग
- बहोड़ापुर थाना पुलिस ने भी तुरंत उसकी तलाश शुरू की। उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के हाथरस में मिली। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस उसे पकड़कर ग्वालियर ले आई। उसे गुरुवार को जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मी को लात मारकर फरार हो गया।
- थाने से करीब 200 मीटर दूर ही वह एक घर में छिपा रहा। चार घंटे में पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला था। उससे पूछताछ की तो गई तो उसने कहा कि उसे उम्रकैद हो चुकी थी, लेकिन वह सारी उम्र जेल नहीं काटना चाहता। इसलिए भाग गया। वह उप्र जाकर अपनी गैंग बनाता और डॉन बनता। उसके हाथरस और अलीगढ़ में कई अपराधियों से संपर्क हैं। यहां बता दें कि हनी दुबे हाथरस में भी नाबालिग रहते हुए हत्या कर चुका है।