एमपी में गैस उपभोक्ताओं को राहत, अब नहीं काटने होंगे एजेंसी के चक्कर, ‘हेलो BPCL’ एप से घर बैठे होगी सिलिंडर बुकिंग और KYC
ग्वालियर में गैस बुकिंग और ई-केवाईसी के लिए डिस्ट्रीब्यूटर के चक्कर काटने वाले भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए BPCL ने ‘हेलो बीपीसीएल’ ऐप पेश किया है।

HighLights
- अब बिना कतार में लगे मोबाइल से केवाईसी संभव
- ऐप से बुकिंग और सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान की सुविधा
- गैस लीकेज या तकनीकी खराबी पर ऐप से मिलेगी मदद
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के लोगों को मार्च से लेकर मई के बीच में गैस सिलिंडर की बुकिंग (Online LPG Gas Booking) से लेकर डिलिवरी तक काफी परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि फोन से सिलिंडर की बुकिंग हो नहीं रही थी। लेकिन अब भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड यानि बीपीसीए ने उपभोक्तओं के लिए एक डिजिटल पहल की है।
अब बीपीसीएल ने भरत गैस के उपभोक्ताओं के लिए हेलो BPCL के नाम से एप (Mobile App) लांच किया है। जिसमें उपभोक्ताओं को बुकिंग से लेकर भुगतान करने, केवायसी आदि कराने की सुविधा मिलेगी। यानि उपभोक्ता को एजेंसी तक नहीं जाना हागा। साथ ही गैस की कीमत को भी देख सकेंगे।
अब App पर ही हो जाएगी KYC, कतारों से मिलेगी मुक्ति
पिछले दिनों सरकार द्वारा एलपीजी कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य किए जाने के बाद शहर की विभिन्न भारत गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही थी। बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा था।
अब हेलो बीपीसीएल ऐप की मदद से उपभोक्ता अपने मोबाइल से ही घर बैठे बेहद आसानी से अपनी केवायसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि एजेंसी की कतारों से भी हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
सिलिंडर बुकिंग के साथ ये भी मिलेंग फीचर्स
- वन-टैप रिफिल बुकिंग व भुगतान: ऐप के जरिए कुछ ही सेकंड में भारत गैस का सिलेंडर बुक किया जा सकता है और नेट बैंकिंग, यूपीआई या कार्ड के जरिए सुरक्षित आनलाइन भुगतान भी संभव है।
- LPG की ताजा कीमतें: ग्वालियर में एलपीजी सिलेंडर के दामों में होने वाले बदलावों और वर्तमान कीमतों की सटीक जानकारी सीधे ऐप पर ही मिल जाएगी।
- ऑनलाइन मैकेनिक सेवा: यदि गैस कनेक्शन, पाइप या चूल्हे में कोई तकनीकी खराबी या लीकेज की समस्या आती है, तो उपभोक्ता ऐप के माध्यम से सीधे प्राधिकृत मैकेनिक की सेवा के लिए अनुरोध भेज सकते हैं।
- प्रोफाइल अपडेट व डिस्ट्रीब्यूटर बदलाव: उपभोक्ता बिना किसी लिखित आवेदन के अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं, पता बदल सकते हैं और यदि सर्विस पसंद न आए तो घर बैठे ही अपना गैस डिस्ट्रीब्यूटर भी बदल सकते हैं।
