Indore

इंदौर में अवैध कब्जा जमाए अधिकारियों पर शिकंजा… आवास खाली न करने पर वसूला जाएगा किराया


शासकीय आवास के अपात्र होने के बाद भी लंबे समय तक कब्जा जमाए रखना अब मुश्किल होगा, क्योंकि ऐसे आवास में बाजार मूल्य के अनुसार किराया वसूला जाएगा।

Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 07:07:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 07:07:44 PM (IST)

इंदौर में अवैध कब्जा जमाए अधिकारियों पर शिकंजा... आवास खाली न करने पर वसूला जाएगा किराया
आवास खाली न करने पर वसूला जाएगा किराया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शासकीय आवास के अपात्र होने के बाद भी लंबे समय तक कब्जा जमाए रखना अब मुश्किल होगा, क्योंकि ऐसे आवास में बाजार मूल्य के अनुसार किराया वसूला जाएगा। आमतौर पर स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति के बाद भी शासकीय आवास लंबे समय तक खाली नहीं किए जाते हैं। ऐसे में शहर में स्थानांतरण होकर आने वाले नए अधिकारियों को आवास उपलब्ध नहीं होते हैं।

आवास खाली कराने के लिए दो एसडीओ को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस समस्या के समाधान के लिए अब अपात्र लोगों से आवास खाली कराए जाएंगे। इसके लिए दो एसडीओ को आवास खाली कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने जिले में शासकीय आवासों की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही एसडीओ रितेश सिसोदिया और राम कुमार सविता को अपात्र हो चुके अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)