हरदा में आंदोलन कर रहे कई किसान नजरबंद, भोपाल कूच करने से पहले ही पुलिस ने रोका, विरोध में किया हनुमान चालीसा का पाठ
शत प्रतिशत मूंग खरीदी करने और खाद के लिए ई-टोकन की बाध्यता खत्म करने की मांग को लेकर जा रहे सैकड़ों किसानों को पुलिस ने जगह-जगह रोक दिया।

HighLights
- किसान आंदोलन पर पुलिस की सख्ती
- बैरिकेड्स लगाकर रोकीं कई गाड़ियां
- अस्थाई जेल बनाकर किसान नेता बंद
नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। शत प्रतिशत मूंग खरीदी करने और खाद के लिए ई-टोकन की बाध्यता खत्म करने की मांग को लेकर जा रहे सैकड़ों किसानों को पुलिस ने जगह-जगह रोक दिया। बैरिकेड्स लगाकर किसानों की कारों को आगे नहीं जाने दिया गया। नाराज किसान सड़क पर भी विरोध करने बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।
.jpeg)
अस्थाई जेल बनाकर किसानों को किया नजरबंद
इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा 20 से 25 किसान नेताओं व किसानों को जिला मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर कड़ोला गांव के पास एक गार्डन में अस्थाई जेल बनाकर नजरबंद कर दिया।

सामूहिक हनुमान चालीसा का किया पाठ
इस दौरान किसानों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। नजरबंद किसानों के लिए पुलिस बल तैनात किया हुआ है। किसान हरदा से कारों के माध्यम से पहले नर्मदापुरम और वहां से अन्य किसानों के साथ पैदल भोपाल जाने वाले थे।
Please follow and like us: