Indore

सोशल मीडिया पर एक तंज और नीमच में एक साल से अधूरी सड़क का बनना फिर हो गया शुरू


आरटीआई कार्यकर्ता ने नीमच में आयोजित एक बड़े आयोजन पर व्यंग्य कसते हुए सड़क के अधूरे निर्माण से जैन संतों और नागरिकों को हो रही परेशानी को बयां किया।

Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 07:31:45 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 07:39:56 AM (IST)

सोशल मीडिया पर एक तंज और नीमच में एक साल से अधूरी सड़क का बनना फिर हो गया शुरू
नीमच में सड़क के अधूरे काम का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद इस पर काम शुरू हो गया।

HighLights

  1. वार्ड क्रमांक 28 विकास नगर में आंबेडकर मार्ग से लगी सड़क को नगर पालिका ने मंजूर किया था
  2. ठेकेदार ने पुरानी सड़क खोदकर गिट्टी-चूरी डाल दी थी, इसके बाद एक साल तक काम रुका रहा
  3. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद 12 जुलाई नपा की निगरानी में ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। शहर के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर एक अधूरी और खस्ताहाल सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर तंज कसा तो नगर पालिका हरकत में आ गई और अगले ही दिन सुबह सड़क निर्माण की शुरुआत करा दी। इसके बाद पूर्व और वर्तमान की फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। निर्माण कार्य शुरू से क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

शहर के वार्ड क्रमांक 28 विकास नगर में आंबेडकर मार्ग से लगी एक सड़क की दशा बेहद खराब हो चुकी थी। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा व परिषद ने उक्त सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दी थी। टेंडर की प्रक्रिया के बाद संबंधित ठेकेदार ने पुरानी और खस्ताहाल सड़क को खोदकर उसके स्थान पर गिट्टी व चूरी डलवा दी थी लेकिन सड़क करीब एक साल से निर्माण की बांट जो रही थी।

अधूरे निर्माण से हो रही थी परेशानी

इस समस्या से नागरिक खासे परेशान है। इस मुद्दे को लेकर शहर के ख्यातनाम आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा व स्वजनों द्वारा 11 जुलाई को शहर में आयोजित एक बड़े धार्मिक आयोजन पर व्यंग्य कसते हुए सड़क के अधूरे निर्माण से जैन संतों और नागरिकों को हो रही परेशानी को बयां किया।

अगले ही दिन 12 जुलाई रविवार को नपा की निगरानी में संबंधित ठेकेदार हरकत में आया और उसने वार्ड क्रमांक 28 के विकास नगर में आंबेडकर मार्ग से लगी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। निर्माण कार्य की इस शुरुआत को सोशल मीडिया पर आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा कसे गए व्यंग्य का परिणाम माना जा रहा है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)