Indore

श्योपुर में कूनो से निकला चीता, चर रही भैंस के पाड़े को बनाया शिकार; Video देख सहमे ग्रामीण


श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क से निकले चीते ने जंगल में चर रहे भैंस के पाड़े का शिकार किया। वन विभाग ने पशुपालकों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 09:00:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 12:10:44 AM (IST)

श्योपुर में कूनो से निकला चीता, चर रही भैंस के पाड़े को बनाया शिकार; Video देख सहमे ग्रामीण
चीते ने पाड़े का किया शिकार। (नईदुनिया)

HighLights

  1. कूनो से निकले चीते ने भैंस के पाड़े का शिकार किया।
  2. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
  3. पशुपालकों ने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क के रिजर्व जोन से निकलकर धनाचया गांव के पास सामान्य वन मंडल के जंगल में पहुंचे एक चीता ने पशु पालकों के छोटे पाड़े का शिकार कर लिया और उसे अपना निवाला बना लिया।

चीते को अचानक अपनी मवेशियों के बीच देखकर पशु पालकों के होश उड़ गए और वह मवेशियों को छोड़कर दूर भाग खड़े हुए। शिकार को खाते हुए चीते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पलक झपकते किया शिकार

ग्रामीणों के द्वारा जानकारी दी गई है कि वह अपनी मवेशियों को जंगल में चरा रहे थे। इसी दौरान चीता वहां आया और पलक झपकते ही भैंस के पाड़ा का शिकार कर लिया। उन्होंने पालतू जानवरों के शिकार को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि सामान्य वन मंडल के इस जंगल के इलाके में वह बारिश के दिनों में हर साल मवेशी चराते रहे हैं।

मवेशियों के शिकार से होगा भारी नुकसान

अगर उनकी मवेशियों का इस तरह से शिकार होगा तो उन्हें भारी नुकसान होगा। वह जंगल को छोड़कर मवेशियों को चराने के लिए कहां जाएंगे। हालांकि, पशु चरवाहों को वन विभाग की ट्रेकिंग टीम ने समझाकर शांत करते हुए कहा कि, उनके पाड़े का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया तब जाकर पशु चरवाहे शांत हुए।

धौरेट सरकार इलाके के जंगल में पहुंचे केवीपी-2 चीते

  • पिछले 5-7 दिनों से वीरपुर तहसील इलाके के अलग-अलग इलाकों में देखे गए मादा चीता वीरा के दो चीते केवीपी-2 कूनो सायफन, नितनवांस, वीरपुर और कैमारा इलाकों में घूमने के बाद जंगल की ओर वापस लौट गए हैं।
  • शुक्रवार को उनकी लोकेशन प्रसिद्ध धौरेट सरकार बाबा के मंदिर के आसपास के जंगल में देखी गई है। यह चीता जानवरों का शिकार करके अपना भोजन तलाश रहे हैं और कूनो की ओर वापस लौट रहे हैं। वन विभाग की ट्रेकिंग टीमें इन चीतों पर नजर बनाए हुए हैं।
Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)