विश्व आदिवासी दिवस की रैली के दौरान हंगामा, बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर हमला, मची अफरा-तफरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के व्यस्त बस स्टैंड स्थित एक शराब दुकान पर रैली में शामिल कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

HighLights
- विश्व आदिवासी दिवस रैली के दौरान उपद्रव
- रैली के दौरान अचानक गरमाया माहौल
- बस स्टैंड पर शराब दुकान में तोड़फोड़
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के मौके पर निकाली गई एक रैली के दौरान अप्रिय घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के व्यस्त बस स्टैंड स्थित एक शराब दुकान पर रैली में शामिल कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर तोड़फोड़ और हमला
विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही रैली के दौरान अचानक स्थिति गरमा गई। आरोप है कि रैली में शामिल कुछ लोगों ने बस स्टैंड स्थित शराब की दुकान पर धावा बोल दिया और वहां तोड़फोड़ व हमला किया।
Please follow and like us: