Indore

बालाघाट में डीजल से भरा टैंकर पलटा, कुप्पी, डिब्बे और बाल्टियां लेकर पहुंचे ग्रामीण, ड्रायवर समेत दो घायल


नईदुनिया प्रतिनिधि, कटंगी/बालाघाट। जबलपुर से वारासिवनी जा रहा एक डीजल का टैंकर शुक्रवार को सुबह आठ बजे कटंगी के खिड़कीघाट पर अनियंत्रित होकर पलट गया।

जान जोखिम में डालकर मौके पर पहुंच गए

इस दुर्घटना के बाद टैंकर से लगभग 15000 लीटर डीजल सड़क पर बह गया। जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, वे अपनी जान जोखिम में डालकर कुप्पी, डिब्बे और बाल्टियां लेकर मौके पर पहुंच गए और डीजल लूटने लगे।

टैंकर के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में टैंकर के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में भर्ती कराया गया है। टैंकर क्रमांक एमएच 17 एचए 3564 जबलपुर से ईंधन लेकर वारासिवनी की ओर जा रहा था।

ढलान और मोड़ के कारण टैंकर अनियंत्रित हो गया

खिड़कीघाट के खतरनाक मोड़ पर अचानक टैंकर के ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने सूझबूझ से वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन ढलान और मोड़ के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

डीजल सड़क और आसपास के गड्ढों में फैल गया

टैंकर के पलटने से उसका मुख्य चैंबर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे डीजल सड़क और आसपास के गड्ढों में फैल गया। ज्वलनशील पदार्थ होने के बावजूद ग्रामीण बड़े हादसे के डर को नजरअंदाज करते हुए डीजल लूटने में जुट गए।

लोग जान की परवाह किए बिना ईंधन को लूटते रहे

पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले तक लोग जान की परवाह किए बिना ईंधन को लूटते रहे। घायलों की पहचान चालक अशोक यादव और परिचालक बबलू यादव के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद कुछ जागरूक राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी।

ग्रामीणों को खदेड़ा और सुरक्षा के लिए इलाके की घेराबंदी की

दोनों घायलों को कटंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजल लूट रहे ग्रामीणों को खदेड़ा और सुरक्षा के लिए इलाके की घेराबंदी की।

यह भी पढ़ें- बीसीए-बीबीए में अब भी 38 हजार से ज्यादा सीटें खाली, जबलपुर में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)