Indore

बालाघाट में ट्रेडिंग के जाल में उजड़ा परिवार, पूर्व सरपंच ने हड़पे ₹3.5 लाख, रकम डूबने से बेटे की मौत; पीड़िता को मिल रही धमकी


ट्रेडिंग कंपनियों और मोबाइल एप के जरिए अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 08:04:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 08:05:26 PM (IST)

बालाघाट में ट्रेडिंग के जाल में उजड़ा परिवार, पूर्व सरपंच ने हड़पे ₹3.5 लाख, रकम डूबने से बेटे की मौत; पीड़िता को मिल रही धमकी
बालाघाट में ट्रेडिंग के जाल में उजड़ा परिवार

HighLights

  1. निवेश के नाम पर वृद्धा से 3.5 लाख रुपये की कथित ठगी
  2. रकम डूबने के सदमे में बेटे की मौत होने का आरोप
  3. पूर्व सरपंच पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया

नईदुनिया न्यूज, वारासिवनी( बालाघाट)। क्षेत्र में कथित ट्रेडिंग कंपनियों और मोबाइल एप के जरिए अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। ऐसे ही एक मामले में 60 वर्षीय वृद्धा ने वारासिवनी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

डोंगरमाली निवासी कांता ठाकरे ने वारा निवासी पूर्व सरपंच रिजवान उर्फ राजा अली पर धोखाधड़ी कर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि रकम डूबने का सदमा सहन न कर पाने के कारण उनके पुत्र बंटी ठाकरे का अप्रैल 2026 में निधन हो गया। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई और अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

कांता ठाकरे ने बताया कि राजा अली ने उनसे और उनके पुत्र बंटी ठाकरे से संपर्क कर खुद को एक ट्रेडिंग कंपनी का एजेंट बताया था। उसने निवेश पर अधिक लाभ का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने डोंगरमाली स्थित अपनी तीन एकड़ कृषि भूमि 15 लाख रुपये में बेच दी। इस राशि से एक ट्रैक्टर खरीदने के बाद बची रकम में से साढ़े तीन लाख रुपये राजा अली के कहने पर उसके द्वारा बताए गए कथित ट्रेडिंग एप में निवेश कर दिए।

18-18 हजार रुपये दिए गए

पीड़िता के अनुसार शुरुआती दो महीनों तक उन्हें 18-18 हजार रुपये दिए गए, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। कई बार संपर्क करने पर भी आरोपित बहाने बनाता रहा। उनका आरोप है कि निवेश की राशि वापस न मिलने के कारण उनके पुत्र को गहरा सदमा लगा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)