Indore

नगर परिषद शहपुरा उपाध्यक्ष का इस्तीफा, बोले-पहले मानसिक प्रताड़ना अब बना रहे हैं दबाव


त्यागपत्र में मुकेश साहू ने लिखा है कि पिछले कुछ समय से पार्टी संगठन के कुछ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उन पर नियमों व नैतिकता के विरुद्ध का…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 09:20:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 09:21:38 AM (IST)

नगर परिषद शहपुरा उपाध्यक्ष का इस्तीफा, बोले-पहले मानसिक प्रताड़ना अब बना रहे हैं दबाव
शासकीय उत्कृष्ट स्कूल शहपुरा जहां के प्राचार्य पर लगे हैं आरोप व नगर परिषद शहपुरा उपाध्यक्ष मुकेश साहू। नईदुनिया

HighLights

  1. आरोप प्रत्यारोप और गुटबाजी का दौरा
  2. लंबे समय से शहपुरा नगर परिषद में खेल
  3. बीजेपी जिला अध्यक्ष को सौंपा त्यागपत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले के नगर परिषद शहपुरा उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने मानसिक प्रताड़ना, अनुचित दबाव और असहनीय परिस्थितियों का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

हमेशा पार्टी अनुशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने बीजेपी जिला अध्यक्ष डिंडौरी को संबोधित त्यागपत्र सौंपा है। त्यागपत्र में मुकेश साहू ने लिखा है कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्होंने हमेशा पार्टी अनुशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

शहपुरा के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी डराया

विरोध करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी जा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नियम विरुद्ध निर्देशों को न मानने वाले नगर परिषद शहपुरा के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी डराया जा रहा है।

निजी वाहन से निश्‍शुल्क पेयजल वितरण में भी लगातार बाधाएं

कुछ पार्षदों और पार्षद पतियों की व्यक्तिगत स्वार्थ एवं राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है। उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों जैसे निजी वाहन से निश्‍शुल्क पेयजल वितरण में भी लगातार बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं।

इन्हीं कारणों से पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया

इन्हीं कारणों से आहत होकर उन्होंने नगर परिषद शहपुरा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। त्यागपत्र में उन्होंने जिला अध्यक्ष से पत्र में वर्णित विषयों पर निष्पक्ष एवं गोपनीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की है।

शहपुरा नगर परिषद की राजनीति में हलचल तेज

उपाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद शहपुरा नगर परिषद की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर भाजपा संगठन के अंदर भी चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने चर्चा के दौरान बताया कि जानकारी लगने पर वे संगठन स्तर से पूरी जानकारी इस मामले के ले रहे हैं।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)