Indore

देवास में तेंदूपत्ता की राशि नहीं देने से भड़के बेटे ने पीटकर की मां की हत्या


गंभीर घायल महिला का तत्काल उपचार नहीं कराया गया। परिवार के सदस्य रातभर घर में ही रहे। शुक्रवार सुबह जब स्वजन ने देखा तो सावित्रीबाई की मौत हो चुकी थी। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 09:13:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 09:17:01 PM (IST)

देवास में तेंदूपत्ता की राशि नहीं देने से भड़के बेटे ने पीटकर की मां की हत्या
देवास में हत्‍या का मामला।

HighLights

  1. ग्राम नरसिंहपुरा की वारदात, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत।
  2. तेंदूपत्ता की राशि नहीं देने से बेटे ने पीटकर की मां की हत्या।
  3. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

नईदुनिया न्यूज, उदयनगर (देवास)। अंचल के उदयनगर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुरा गांव में रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला ने खाते में आई राशि बेटे को देने से इनकार कर दिया था जिससे नाराज होकर उसने पिटाई की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय सावित्रीबाई पत्नी चिमना निवासी नरसिंहपुरा बड़े बेटे सुनील का तेंदूपत्ता संग्रहण राशि भुगतान को लेकर मां विवाद हो गया। गुरुवार रात के समय सुनील ने अपनी मां के साथ मारपीट की और लात-घूंसों से पीटते हुए जमीन पर पटक दिया। गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई और अधिक खून बह गया।

गंभीर घायल महिला का तत्काल उपचार नहीं कराया गया। परिवार के सदस्य रातभर घर में ही रहे। शुक्रवार सुबह जब स्वजन ने देखा तो सावित्रीबाई की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर उदयनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोलंकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया व शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल उदयनगर भिजवाया।

पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन सौंप दिया गया। आरोपित पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार पहले भी गंभीर विवादों के कारण चर्चा में रहा है।

वर्ष 2023 में सावित्रीबाई के छोटे बेटे देवा का भगोरिया मेले के दौरान हुए एक विवाद में नाम सामने आया था जिसके बाद वह फरार बताया जा रहा है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)