Indore

दुनिया के 80 शहरों से जुड़ेगा इंदौर, 15 जुलाई से अबू धाबी के लिए सीधी फ्लाइट, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ


करीब साढ़े चार माह के इंतजार के बाद इंदौर की अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा नए गंतव्य के साथ फिर शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 15 जुलाई से इंदौर …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 09:32:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 09:32:10 PM (IST)

दुनिया के 80 शहरों से जुड़ेगा इंदौर, 15 जुलाई से अबू धाबी के लिए सीधी फ्लाइट, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
अबू धाबी जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खुलेगा रास्ता।

HighLights

  1. इंदौर से यूरोप और अमेरिका जाना हुआ बेहद आसान
  2. अबू धाबी जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खुलेगा रास्ता
  3. एयर इंडिया एक्सप्रेस हफ्ते में 4 दिन भरेगी उड़ान

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। करीब साढ़े चार माह के इंतजार के बाद इंदौर की अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा नए गंतव्य के साथ फिर शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 15 जुलाई से इंदौर और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ान शुरू करेगी। इस उड़ान का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम पुराने टर्मिनल पर होगा और वर्तमान टर्मिनल से उड़ान को रवाना किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रविवार को कलेक्टर शिवम वर्मा ने एयरपोर्ट अधिकारियों और विमान कंपनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नई सेवा से न केवल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि इंदौर का हवाई संपर्क यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के 80 से अधिक शहरों तक भी आसान हो जाएगा।

शारजाह की जगह अब अबू धाबी के लिए उड़ान

दरअसल, फरवरी से बंद पड़ी शारजाह उड़ान को दोबारा शुरू करने की कई बार कोशिश हुई, लेकिन हर बार संचालन टालना पड़ा। अब एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह की जगह अबू धाबी की उड़ान शुरू करने जा रहा है। इससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट पर निर्भर हुए बिना सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ान की सुविधा मिलेगी।

हब एयरपोर्ट बनने से विभिन्न वर्गों को मिलेगा सीधा लाभ

अबू धाबी का जायद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दुनिया के प्रमुख हब एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। यहां से यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के अनेक शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध हैं। इसका सबसे अधिक लाभ व्यापारियों, विद्यार्थियों, एनआरआई परिवारों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े यात्रियों को मिलेगा।

ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार शारजाह की तुलना में अबू धाबी एयरपोर्ट अधिक आधुनिक, सुव्यवस्थित और कम भीड़भाड़ वाला है। एयरपोर्ट पीआरओ रामस्वरूप यादव का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान फिर से शुरू हो रही है।

सड़क मार्ग से दुबई तक की यात्रा

दुबई जाने वाले यात्रियों को अब अबू धाबी उतरने के बाद सड़क मार्ग से करीब 140 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी। जिसमें लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय लगेगा। पहले शारजाह से दुबई की दूरी कम होने के कारण सफर अपेक्षाकृत आसान था। इसके बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर वैश्विक कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं के कारण अबू धाबी रूट अधिक उपयोगी साबित होगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर जामा मस्जिद वक्फ विवाद: संपत्ति के दुरुपयोग का मामला पहुंचा हाई कोर्ट; न्यायमूर्ति ने दिए 60 दिन में निर्णय के निर्देश

रविवार को देरी से जाएगी उड़ान

एयर इंडिया एक्सप्रेस यह उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित करेगी। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विमान शाम 7:50 बजे इंदौर से रवाना होगा, जबकि रविवार को रात 8:50 बजे उड़ान भरेगा। वापसी में सोमवार, गुरुवार और शनिवार को विमान सुबह 3:20 बजे इंदौर पहुंचेगा, जबकि रविवार की वापसी उड़ान सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)