Indore

चलती काशी एक्सप्रेस में यात्री से मोबाइल छीना, लोहे की रॉड से किया हमला


जीआरपी घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाकर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। चलती ट्रेन में इस तरह हुई मोबाइल छीनने की घटना से यात्रियों…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 02:41:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 02:42:12 PM (IST)

चलती काशी एक्सप्रेस में यात्री से मोबाइल छीना, लोहे की रॉड से किया हमला
पीड़ित पवन ने मैहर पहुंचकर जीआरपी थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई।

HighLights

  1. यात्री के हाथ की दो अंगुलियों में चोट आई
  2. मैहर में दर्शन के लिए आ रहा था दोस्‍त के साथ
  3. डबरा के पास अचानक ट्रैक किनारे खड़े थे आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। बनारस से मैहर आ रही काशी एक्सप्रेस (15018) में चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। मानिकपुर स्टेशन पार करने के बाद डबरा के पास ट्रैक किनारे खड़े एक व्यक्ति ने ट्रेन के बाहर से लोहे की रॉड मारकर यात्री का मोबाइल छीन लिया।

आरोपी ने ट्रेन की ओर लोहे की रॉड से हमला किया

हमले में यात्री के हाथ की दो अंगुलियों में चोट आई है। वाराणसी निवासी पवन (24), पिता इंसाफ, अपने साथी राहुल पाल के साथ मैहर दर्शन के लिए आ रहा था। शनिवार शाम करीब 6 बजे मानिकपुर स्टेशन पार करने के बाद डबरा के पास अचानक ट्रैक किनारे खड़े आरोपी ने ट्रेन की ओर लोहे की रॉड से हमला किया।

आरोपी उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गया

रॉड पवन के हाथ में लगी और इसी दौरान आरोपी उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना में पवन के हाथ की दो उंगलियां घायल हो गईं। मैहर पहुंचने के बाद उसके साथी राहुल पाल ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

जीआरपी ने शुरू की जांच

पीड़ित पवन ने मैहर पहुंचकर जीआरपी थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाकर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। चलती ट्रेन में इस तरह हुई मोबाइल छीनने की घटना से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)