Nagpur

कलमना मार्केट परिसर में मोबाइल चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 1.44 लाख रुपये का माल किया बरामद


नागपुर टुडे : नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में एक ही रात में हुई तीन मोबाइल चोरी की वारदातों का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन और एक चोरी की दुपहिया वाहन बरामद किया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 1 लाख 44 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना कलमना मार्केट गेट नंबर-1 के सामने स्थित चंद्रपुर रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट कार्यालय के पास हुई। ट्रक चालक जितेंद्र निरपड़ सिंह चव्हाण अपनी ट्रक में सो रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात चोर ट्रक के केबिन में घुसा और उनका मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया।

Gold Rate
May 30- 2026 – Time 10.30Hrs

Gold 24 KT
₹ 157,800 /-

Gold 22 KT
₹ 1,46,800 /-

Silver/Kg
₹ 2,65,300/-

Platinum
₹ 88,000/-

Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दूसरी घटना में सुरक्षा गार्ड राजू संपत गेडाम ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने अपना मोबाइल फोन कुर्सी पर रखा था, जिसे अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया।

वहीं तीसरी वारदात में बबलू नंदकिशोर सिंह अपनी ट्रक में सो रहे थे। इसी दौरान चोर ने उनका मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। तीनों मामलों में चोरी हुए मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 38 हजार रुपये आंकी गई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद कलमना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष जांच टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए केशव साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी हुए तीन मोबाइल फोन सहित कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त वाहन उसने पारडी थाना क्षेत्र से चोरी किया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 1 लाख 44 हजार रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि वह शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं।

कलमना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

GET YOUR OWN WEBSITE

FOR ₹9,999

Domain & Hosting FREE for 1 Year

No Hidden Charges

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)