Indore

इंदौर की युवती से थाईलैंड ट्रिप की बुकिंग कर 43 हजार रुपये लिए, एयरपोर्ट पहुंची तो ठगी का पता चला


पुलिस के मुताबिक पूर्वासिंह ने द टूरिंग साइट्स का इंस्टाग्राम ट्रिप का विज्ञापन देखा था। उसमें इंडिगो एयरलाइंस के साथ कोलोबरेशन बताया था। 19 अप्रैल को…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 05:26:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 05:29:18 PM (IST)

इंदौर की युवती से थाईलैंड ट्रिप की बुकिंग कर 43 हजार रुपये लिए, एयरपोर्ट पहुंची तो ठगी का पता चला
इंदौर में युवती से ठगी।

इंदौर। एक युवती से साइबर अपराधियों ने थाईलैंड ट्रिप की बुकिंग कर 43 हजार रुपये ठग लिए। युवती टूर के लिए एयरपोर्ट पहुंची तो ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पूर्वासिंह ने द टूरिंग साइट्स का इंस्टाग्राम ट्रिप का विज्ञापन देखा था। उसमें इंडिगो एयरलाइंस के साथ कोलोबरेशन बताया था। 19 अप्रैल को पूर्वा की वाट्सएप काॅल पर बात हुई थी।

युवती ने 36 हजार रुपये लव गुप्ता के खाते में आनलाइन ट्रांसफर करवा कर फुकेट की फ्लाइट की और होटल की बुकिंग कर ली।

6 जुलाई को बाकायदा फ्लाइट का इनवाइस भी भेजा गया। पूर्वा टिकट और इनवाइस लेटर लेकर एयरपोर्ट पहुंची तो ठगी का पता चला।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)