अब पूर्व मुख्य सचिव की बहू ने दी सफाई, वीडियो जारी कर अंजली सिंह बोलीं- मैं 30 साल से हिंदू
बता दें कि बीते दिनों विवाद के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें आरोप है कि सोसाइटी अध्यक्ष मोहक शर्मा ने जब अंजली सिंह को समझाने …और पढ़ें

HighLights
- अब पूर्व मुख्य सचिव की बहू ने दी सफाई।
- मंदिर निर्माण के विवाद पर वीडियो जारी।
- अंजली सिंह बोलीं- मैं 30 साल से हिंदू हूं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आम्रपाली एन्क्लेव में पार्क के विकास और शिव मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू अंजली सिंह (उज्मा राजा) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ भ्रामक बयानबाजी की जा रही है।
जबकि यह पूरी तरह से एक निजी और Colony से जुड़ा छोटा-सा मामला था। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं 30 साल पहले स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपना चुकी हूं, तब से पूरी निष्ठा और गर्व के साथ इस धर्म का पालन कर रही हूं। मैं इस समाज का एक अटूट हिस्सा हूं।
बता दें कि बीते दिनों विवाद के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें आरोप है कि सोसाइटी अध्यक्ष मोहक शर्मा ने जब अंजली सिंह को समझाने का प्रयास किया।
तो उन्होंने उनसे अभद्रता की और नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर टिप्पणियां की। इस मामले की चूनाभट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।