Indore

शराबी चालक बच्चों को लेकर जा रहे थे विद्यालय, बिना परमिट 7 स्कूली वाहन जब्‍त


नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ऑपरेशन सेफ्टी अभियान चता रही है।

मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई

यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना परमिट संचालित हो रहीं दो स्कूल बसों सहित कुल सात स्कूली वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की है।

दो स्कूल बसें बिना वैध परमिट के संचालित

विशेष जांच के दौरान सनराइज कान्वेंट स्कूल निगवानी के बच्चों को परिवहन कर रही दो स्कूल बसें बिना वैध परमिट के संचालित पाई गईं।

वाहनों पर भी यातायात नियमों के उल्लंघन

लिटिल स्टेप स्कूल अनूपपुर और मेगामाइंड स्कूल अनूपपुर के बच्चों को ले जा रहे वाहनों पर भी यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई।

शराब पीकर बच्चों को लेकर जा रहा था चालक

एक ही स्कूल से संबंधित तीन वाहनों पर कुल 46 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया गया। मेगामांइड स्कूल वैन का चालक तो सुबह-सुबह शराब पीकर बच्चों को लेकर जा रहा था जो चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस ने उनके वाहन जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किए

अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए तीन वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने उनके वाहन जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किए।

1 लाख 12 हजार 500 से अधिक का जुर्माना वसूला

यातायात पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान में विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 28 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 12 हजार 500 से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और बिना परमिट, नशे में वाहन चलाने तथा अन्य गंभीर यातायात उल्लंघनों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- स्‍वाद के साथ सेहत भी, अंगीठी में सिकते भुट्टे, ठेलों पर पहुंच रहे स्वीट काॅर्न के दीवाने

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)