Indore

मुंबई में भारी वर्षा के कारण इंदौर-अवंतिका एक्सप्रेस हुई देरी से रवाना, खड़की (पुणे)-इंदौर स्पेशल परिवर्तित रूप से हुई रवाना


नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मुंबई मंडल के भिलाड़-बोरीवली खंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल संचालन प्रभावित हुआ है। रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित किया है। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गुरुवार को खड़की से प्रस्थान करने वाली ट्रेन खड़की (पुणे)-इंदौर स्पेशल वाया लोनावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-जलगांव-पालधी-सूरत से रवाना हुई।वहीं, भारी वर्षा के कारण रोजाना इंदौर से मुंबई की जाने वाली अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन शाम 5.45 बजे रवाना होती है, लेकिन छह घंटे से ज्यादा देरी से रात 12 के बाद रवाना हो हुई।

बंगाली चौराहा निवासी जया उपाध्याय के अनुसार मुझे गुरुवार को अवंतिका ट्रेन से मुंबई जाना था। रेलवे की तरफ से मैसेज आया कि ट्रेन छह घंटे से ज्यादा देरी से रवाना होगी। ट्रेन रात 12 बजे रवाना होगी। रेलवे के विशेषज्ञों की मानें तो मुंबई से इंदौर आने वाली दूंरतों ट्रेन निरस्त कर दी गई। वहीं, शुक्रवार को इंदौर से मुंबई जाने वाली दूरंतो ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया है।

खड़की-इंदौर से परिवर्तित मार्ग से हुई रवाना

मुंबई मंडल के भिलाड़-बोरीवली खंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गुरुवार को खड़की से प्रस्थान करने वाली ट्रेन खड़की (पुणे) – इंदौर स्पेशल वाया लोनावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-जलगांव-पालधी-सूरत से रवाना हुई।

रतलाम में 12 घंटे रुकी जम्मूतवी एक्सप्रेस

रतलाम। मुंबई सेंट्रल मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड के बीच स्थित ब्रिज क्रमांक 203 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण गुरुवार को दिल्ली–मुंबई रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहा। मुंबई की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रतलाम, नागदा, मेघनगर, लिमखेड़ा, थांदला रोड, बामनिया और नामली स्टेशनों पर नियंत्रित कर रोका गया।

जम्मूतवी एक्सप्रेस रतलाम स्टेशन पर 12 घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को दाल-चावल, खिचड़ी, पोहा, केले, बिस्किट और पेयजल वितरित किया गया।

स्थानीय नागरिकों व सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया। रेलवे ने सभी स्टेशनों के खान-पान स्टॉल पूरी क्षमता से संचालित रखने तथा आरपीएफ-जीआरपी की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। रेलवे ने 12909 बांद्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस, 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा 22975 बांद्रा टर्मिनस–रामनगर एक्सप्रेस को 23 जुलाई को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया है। वहीं 22633 त्रिवेंद्रम–निजामुद्दीन एक्सप्रेस और 09323 खड़की–इंदौर स्पेशल को दौंड–जलगांव–पालधी–सूरत मार्ग से परिवर्तित रूट पर चलाया गया।

सालभर मेंटेनेंस, फिर भी वर्षा ने रोकी रफ्तार! बिलासपुर में सात से नौ घंटे देरी से चलीं ट्रेनें, पुणे-हावड़ा के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)