Nagpur

प्रेस क्लब चौक पर बेकाबू पुलिस वैन का कहर


Advertisement

नागपुर: शहर के सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब चौक पर बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एक पुलिस वैन अचानक बेकाबू होकर सिग्नल पर खड़े कई वाहनों से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते एक के बाद एक कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर लगी, जिससे कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Gold Rate
May 02- 2026 – Time 10.30Hrs

Gold 24 KT
₹ 1,50,800 /-

Gold 22 KT
₹ 1,40,200 /-

Silver/Kg
₹ 2,51,300/-

Platinum
₹ 90,000/-

Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हादसे के कारणों को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। प्रारंभिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि या तो चालक की लापरवाही थी या फिर वाहन में तकनीकी खराबी के चलते नियंत्रण बिगड़ा। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रैफिक को सामान्य किया।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

GET YOUR OWN WEBSITE

FOR ₹9,999

Domain & Hosting FREE for 1 Year

No Hidden Charges

Advertisement

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)