Nagpur

धामनगांव में भीषण आग, आधा गांव जलकर खाक; पशुओं की मौत


Advertisement

नागपुर जिले के भिवापूर तालुका स्थित धामनगांव गांव में भीषण आग लगने से आधे से ज्यादा गांव जलकर खाक हो गया। इस घटना में कई घर पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तेजी से फैलने के कारण गाय, बैल और बकरियों सहित बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Gold Rate
May 02- 2026 – Time 10.30Hrs

Gold 24 KT
₹ 1,50,800 /-

Gold 22 KT
₹ 1,40,200 /-

Silver/Kg
₹ 2,51,300/-

Platinum
₹ 90,000/-

Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बताया जा रहा है कि पास के खेत में जलाए गए सूखे कचरे (पालापाचोळा) से आग शुरू हुई, जो तेज हवा के चलते गांव तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही कई अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण राहत कार्य में कठिनाई आई

ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, जबकि प्रभावित परिवारों ने तत्काल मुआवजे और सहायता की मांग की है।

GET YOUR OWN WEBSITE

FOR ₹9,999

Domain & Hosting FREE for 1 Year

No Hidden Charges

Advertisement

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)