Indore

दतिया जीत पर कटनी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-जनता ने सोच को वोट में उतारा


ब्लाक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पार्टी के प्र…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 03:03:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 03:15:56 PM (IST)

दतिया जीत पर कटनी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-जनता ने सोच को वोट में उतारा

HighLights

  1. दतिया चुनाव के दौरान उनको सत्ता से बेदखल करके किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि कटनी। विज्ञापन के सहारे वाहवाही लूट रही है सरकार, एक भी वादा नहीं किया पूरा। इसी का जवाब जनता ने दतिया चुनाव के दौरान उनको सत्ता से बेदखल करके किया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में कही

प्रदेश की जनता की सोच को दतिया की जनता ने वोट में उतारा है। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी में संगठन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में कही।

यह स्पष्ट है कि कांग्रेस संगठन पर जनता ने विश्वास जताया

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 50 करोड़ खर्च करने के बाद 20 मंत्रियों की ड्यूटी दतिया में लगाई गई थी, फिर भी जनता ने उन्हें नकार दिया और यह स्पष्ट है कि कांग्रेस संगठन पर जनता ने विश्वास जताया है।

संगठन को जमीन स्तर पर और मजबूत किया जाएगा

उन्होंने कहा कि जल्दी वह कटनी में फिर से आएंगे और कटनी की हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से अलग-अलग संवाद करेंगे। जिसके माध्यम से संगठन को जमीन स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को मजबूत करने संबोधित किया

शहर के एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी कार्यकर्ताओं को पार्टी को ब्लॉक और मंडलम स्तर तक मजबूत करने संबोधित किया।

दतिया उपचुनाव में मिली जीत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है

हाई सिक्योरिटी के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और अंदर सूची में शामिल नाम के आधार पर ही गेट से प्रवेश सुनिश्चित किया गया है। दतिया उपचुनाव में मिली जीत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में उनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)