Indore

डिंडौरी में बाईपास पर कार सवार युवकों के सामने आया भालू, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


बैगा बैगिन चौक के आसपास शनिवार देर शाम भालू दिखाई देने की सूचना सामने आई है।

Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 04:39:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 04:39:07 PM (IST)

डिंडौरी में बाईपास पर कार सवार युवकों के सामने आया भालू, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कार सवार युवकों के सामने आया भालू(सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. डिंडौरी के औरई बाईपास क्षेत्र में भालू दिखने से लोगों में सतर्कता
  2. युवाओं ने कार से बनाया वीडियो, इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल
  3. वन विभाग ने सर्चिंग अभियान चलाया, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिला मुख्यालय से लगे औरई बाईपास क्षेत्र के बैगा बैगिन चौक के आसपास शनिवार देर शाम भालू दिखाई देने की सूचना सामने आई है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग भी अलर्ट हो गया है।

पास आने पर पता चला कि वह भालू था

जानकारी के अनुसार डिंडौरी के कुछ युवक चार पहिया वाहन से बाईपास मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान कार की हेडलाइट सड़क पार कर रहे एक भालू पर पड़ी। रोशनी पड़ते ही भालू सड़क छोड़कर पेड़ों की ओर भाग गया। युवाओं ने कार के अंदर से ही उसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवाओं का कहना है कि पहले उन्हें लगा कि सड़क पर कोई सुअर या भैंस है, लेकिन पास आने पर पता चला कि वह भालू था

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)