जीतू पटवारी के दूसरे भाई भरत से भी पूछताछ करेगी पुलिस, थाने पहुंची युवती ने प्लॉट के रुपये हड़पने का लगाया आरोप
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी के खिलाफ ड्रग मामले में जांच चल रही है। इस बीच उनके दूसरे भाई भरत पटवारी भी ज…और पढ़ें

HighLights
- जीतू पटवारी के बाद दूसरे भाई भरत पटवारी भी जांच के रडार पर
- ड्रग्स मामले में घिरे नाना पटवारी के बाद अब इंदौर पुलिस की कार्रवाई
- धोखाधड़ी और प्लाट हड़पने के आरोपों को लेकर पुलिस करेगी पूछताछ
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी के खिलाफ ड्रग मामले में जांच चल रही है। इस बीच उनके दूसरे भाई भरत पटवारी भी जांच के दायरे में आ गए। इंदौर पुलिस धोखाधड़ी के मामले में भरत से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
ड्रग केस से शुरू हुई जांच धोखाधड़ी के आरोपों तक पहुंची
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार ड्रग के साथ गिरफ्तार संजय कौशल और इरफान ने नाना पटवारी का नाम लिया था। इसके बाद धोखाधड़ी की पीड़ित पायल साहनी ने थाने पहुंचकर नाना पटवारी पर शुभम वैली स्थित प्लाट के रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। यह कॉलोनी कालोनाइजर सुमित मंत्री द्वारा विकसित की गई है।
Please follow and like us: