Indore

गुना के रुठियाई आउटर पर जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में बड़ी लूट; महिलाओं के गहने और बैग छीनकर भागे बदमाश


रुठियाई आउटर पर सिग्नल के इंतजार में रुकी जोधपुर-भोपाल ट्रेन में बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की। महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र छीने गए।

Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 04:55:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 04:55:08 PM (IST)

गुना के रुठियाई आउटर पर जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में बड़ी लूट; महिलाओं के गहने और बैग छीनकर भागे बदमाश
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. रुठियाई आउटर पर सिग्नल के इंतजार में रुकी जोधपुर-भोपाल ट्रेन में हुई लूटपाट
  2. महिलाओं के गले से चैन, मंगलसूत्र, तो किसी का बैग व सामान लूट ले गए बदमाश
  3. जीआरपी गुना ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर की

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। रुठियाई रेलवे स्टेशन पर बीती रात बदमाशों ने जोधपुर-भोपाल ट्रेन को निशाना बनाया। इस दौरान ट्रेन के आउटर पर रुकते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। महिलाओं के गले से चैन, मंगलसूत्र, तो किसी का बैग व सामान लूट ले गए।

मामले में शिकायत पर जीआरपी गुना ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

बदमाशों ने ट्रेन रुकने का फायदा उठाया

जानकारी के अनुसार बीती रात रुठियाई रेलवे स्टेशन के आउटर पर जोधपुर-भोपाल ट्रेन सिग्नल न मिलने के कारण रोकी गई, जहां पहले से घात लगाकर बैठे बदमाश ट्रेन रूकने का फायदा उठाकर वारदात करने लगे। ट्रेन के कोच एस-पांच की सीट नंबर 73 पर यात्रा कर रही हरबोबाई उम्र 45 निवासी विदिशा के कान का झुमका बदमाश खिड़की से हाथ डालकर खींच ले गया।

कोच एस-छह में सीट नंबर एक पर सो रही ममता मेवाड़ा उम्र 35 निवासी भोपाल का सोने का मंगलसूत्र, सीट नंबर 17 से छबड़ा राजस्थान से भोपाल जा रहे अब्दुल कलाम की पत्नी आवेदा उम्र 41 के गले से सोने की चैन बदमाश खींच ले गए। कोच एस-पांच की सीट नंबर 79 से जोधपुर निवासी 27 वर्षीय राहुल का बैग बदमाश उड़ा ले गए, जिसमें कपड़े व जरूरी कागज रखे थे।

राहुल ने बताया कि वह मध्यप्रदेश पुलिस बैंड की भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। बैग के साथ उनकी अंकसूची भी चाेरी हो गई।

रुठियाई क्षेत्र में आउटर पर ट्रेन रूकने के दौरान वारदात हुई। फरियादियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। अज्ञात बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।- श्रीपाल भदौरिया, थाना प्रभारी, जीआरपी, गुना

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)