Indore

एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने किया उपनिरीक्षक व सूबेदार भर्ती का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी, 500 पदों में 436 का चयन


ओबीसी आरक्षण के चलते 13 प्रतिशत पदों पर परिणाम रोक कर रखा गया है। मेरिट में शीर्ष 10 पांच ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 12:11:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 12:15:34 AM (IST)

एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने किया उपनिरीक्षक व सूबेदार भर्ती का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी, 500 पदों में 436 का चयन
मध्‍य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल।

HighLights

  1. ओबीसी वर्ग के संजय परमार ने 595.98 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
  2. परिणाम के आधार पर कुल 5,113 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया गया था।
  3. लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की गई।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने उप निरीक्षक और सूबेदार भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए। कुल 500 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 436 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

ओबीसी आरक्षण के चलते 13 प्रतिशत पदों पर परिणाम रोक कर रखा गया है। मेरिट में शीर्ष 10 पांच ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

ओबीसी वर्ग के संजय परमार ने 595.98 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 5,113 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया गया था।

इसके बाद साक्षात्कार हुए। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयारी की गई।

सूबेदार के लिए कटआफ 571.16, एसएएफ सब इंस्पेक्टर के लिए 497.27 और जिला पुलिस बल सब इंस्पेक्टर के लिए 505.20 रहा।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)