Video गोंदिया: मौत बनाकर दौड़ा टिप्पर , मां की मौत-बेटी घायल , सड़क पर जाम
गोंदिया। तहसील के ग्राम दासगांव के बाजार चौक पर शुक्रवार (4 अप्रैल) को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।
दोपहर करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार रेती से लदे टिप्पर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी 17 वर्षीय बेटी घायल हो गई। घायल बेटी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कट मारते ही मौत , कैसे हुआ हादसा ?.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार महिला टिप्पर (क्रमांक MH 40/BF 8080) के बगल से गुजर रही थी, तभी तेज रफ्तार में चल रहे वाहन के चालक ने अचानक कट मारी। संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर गई और टिप्पर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
बेटी बाल-बाल बची
हादसे के समय स्कूटी पर पीछे बैठी मृतका की 17 वर्षीय बेटी पहिए की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, लेकिन गिरने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान नागपुरे मैडम ( उम्र 45 ) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम आरंभा की निवासी थी और वर्तमान में गोंदिया के ग्राम कटंगी में रह रही थी। वह अपनी बेटी के साथ किसी आवश्यक कार्य से दासगांव जा रही थी।
जनता का फूटा गुस्सा , ड्राइवर को पीट- कब्जे में लिया
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे टिप्पर ड्राइवर मरसकोल्हे (निवासी रामटेक) को पकड़ लिया। भीड़ द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। पब्लिक ने ड्राइवर को पकड़ रखा है ,कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले को नियंत्रित करने में जुटी है।
चक्का जाम, सड़क पर टायर जलाए
गुस्साए लोगों ने सड़क पर पत्थर रखकर यातायात ठप किया टायर जलाकर गोंदिया–तेड़वा–दासगांव मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रावणवाड़ी, दवनीवाड़ा और कारंजा पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
लोगों की बड़ी शिकायत , सुबह से रात तक टिप्परों का रैला
स्थानीय नागरिकों का कहना है इस मार्ग पर किन्ही, तेढ़वा और महालगांव के रेती घाटों से रोजाना सैकड़ों टिप्पर गुजरते हैं सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही रहती है।
मनोरंजन चौक और बाजार चौक पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर रोक लगाने और भारी रेती लदे वाहनों को नियंत्रित करने तथा
पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
हालात नियंत्रण में, लेकिन तनाव बरकरार
फिलहाल पुलिस बल की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है। प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक मृतका का शरीर सड़क पर ही पड़ा है और टिप्पर का ड्राइवर जनता के कब्जे में है तथा पब्लिक ने दोनों शोर पर यातायात ठप्प कर दिया है।
रवि आर्य
The original article was published on %%sitedesc%%. Read more: %%permalink%%
