Indore

सिवनी: आमने-सामने 3 बाइकों की भीषण टक्कर में दो की मौत, छह गंभीर


दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि छह घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा पहुंचाया गया। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 04:39:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 04:47:12 PM (IST)

सिवनी: आमने-सामने 3 बाइकों की भीषण टक्कर में दो की मौत, छह गंभीर

HighLights

  1. सिवनी: आमने-सामने 3 बाइकों की भीषण टक्कर में दो की मौत, छह गंभीर
  2. कहानी-धनौरा मार्ग में मंगलवार दोपहर हुई दुर्घटना, तीन गंभीर जबलपुर रैफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। जिले के धनौरा थाना अंतर्गत थांवरी गांव के पास 2 जून मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे तीन बाइक वाहनों की आमने-सामने से भीषण सीधी टक्कर हो गई।

दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि छह घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा पहुंचाया गया। यहां तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज जबलपुर रैफर कर दिया गया है। घायलों में तीन महिलाएं भी है, घायलों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

धनौरा थाना प्रभारी मनीष बंसाेड़ ने बताया कि मृतकों की पहचान सुमान सिंह उइके (50) ग्वारी धनौरा तथा गौतम उइके (22) मठदेवरी थाना लखनादौन निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एक दिशा से दो बाइक आ रही थी जबकि दूसरी दिशा में एक बाइक जा रही थी, जिनकी धनौरा-कहानी मार्ग में थांवरी गांव के बीच सीधी सपाट सड़क में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर के दौरान बाइक वाहनों की रफ्तार इतनी अधिक थी कि घटनास्थल पर दो लोगों ने दमतोड़ दिया।

अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से तीन गंभीर घायलों को जबलपुर रैफर कर दिया गया है। मृतकों व घायलों के संबंध में विस्तृत एकत्रित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)