Indore

एमपी में अधिकतम वेतन के लिए बोली लगाएंगे डॉक्टर, सबसे कम सैलरी मांगने वाले की होगी पोस्टिंग


प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों के ऐसे अस्पताल जहां विशेषज्ञ चिकित्सक जाना नहीं चाहते, उसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से ‘यू कोट, वी…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 10:24:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 10:24:36 PM (IST)

एमपी में अधिकतम वेतन के लिए बोली लगाएंगे डॉक्टर, सबसे कम सैलरी मांगने वाले की होगी पोस्टिंग
एमपी में अधिकतम वेतन के लिए बोली लगाएंगे डॉक्टर (AI Generated Image)

HighLights

  1. दूरस्थ अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए ‘यू कोट वी पे’ योजना
  2. ऑनलाइन आवेदन में सबसे कम सैलरी मांगने वाले डॉक्टर की तैनाती
  3. MP को मिले 14 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 6 आदिवासी इलाकों में

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों के ऐसे अस्पताल जहां विशेषज्ञ चिकित्सक जाना नहीं चाहते, उसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से ‘यू कोट, वी पे’ योजना शुरू की गई है। इसमें एनएचएम द्वारा जारी विज्ञापन में संस्थावार रिक्त पदों की जानकारी दी जाती है। संस्था का कोड जारी किया जाता है।

ऑनलाइन आवेदन में वेतन की अधिकतम मांग

डॉक्टर ऑनलाइन आवेदन में वेतन की अधिकतम मांग रखते हैं। उस संस्था में संबंधित विशेषज्ञता में सबसे कम वेतन मांगने वाले को पदस्थ किया जाता है। रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञों के अतिरिक्त कुछ चिह्नित संजीवनी क्लीनिकों में डॉक्टरों की भर्ती के लिए यह व्यवस्था की गई है।

आदिवासी इलाकों में खुलेंगे 6 नए मेडिकल कॉलेज

रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद अनिता नागर सिंह चौहान ने आदिवासी इलाकों में डॉक्टरों और अस्पतालों की कमी को लेकर लोकसभा में प्रश्न पूछा था, जिसके लिखित उत्तर में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के लिए कुल 14 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दी है, जिनमें छह मेडिकल कॉलेज आदिवासी बहुल जिलों में बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रतलाम में दलालों के भरोसे से शादी… जुड़ते ही टूट रहे रिश्ते, लाखों रुपये में तय करते हैं दुल्हनों के सौदे

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)