Indore

भोपाल में 6 करोड़ रुपये की लागत का निशातपुरा रेलवे स्टेशन शुरू, लेकिन पहुंचने के लिए रोड बनी यात्रियों के लिए मुसीबत


करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण मंगलवार को कर यात्रियों के लिए शुरू हो गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यात्…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 11:56:48 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 11:56:48 AM (IST)

भोपाल में 6 करोड़ रुपये की लागत का निशातपुरा रेलवे स्टेशन शुरू, लेकिन पहुंचने के लिए रोड बनी यात्रियों के लिए मुसीबत
भोपाल में 6 करोड़ रुपये की लागत का निशातपुरा रेलवे स्टेशन शुरू

HighLights

  1. निशातपुरा स्टेशन शुरू ,अब पहुंच मार्ग बना चुनौती
  2. करोंद, भानपुर और आनंद नगर के यात्रियों के लिए बड़ी राहत
  3. जाम से होकर पहुंचना पड़ रहा निशातपुरा स्टेशन

प्रवीण दीक्षित ,नवदुनिया, भोपाल। करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण मंगलवार को कर यात्रियों के लिए शुरू हो गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यात्रियों का निशातपुरा स्टेशन तक पहुंच मार्ग के सुगम हो। अभी भोपाल स्टेशन के एक नबंर या छह नबर की ओर से निशातपुरा स्टेशन तक जाने वाला मार्ग में दोनों ओर दो दो रेलवे ट्रैक के नीचे बने इसी अंडरपास से गुजर कर जाना होता है। जहां जगह-जगह गड्ढे, ऊबड़-खाबड़ सड़क और अव्यवस्थित पहुंच मार्ग लोगों के लिए परेशानी बना हुए हैं।

इतना ही नहीं बारिश होने पर छोला रोड के अंडरपास में पानी भरा जाता है जिससे निकलना लोगों के लिए मुश्किल बना रहता है। अव्यवस्थित यातायात के कारण इन मार्गों पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। अब स्टेशन तक सुरक्षित,सुगम पहुंच मार्ग और मूलभूत व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी किसकी होगी? निशातपुरा रेलवे स्टेशन शुरू होने से भोपाल, छोला, करोंद, आनंद नगर, भानपुर, और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

अभी शुरुआत में मालवा एक्सप्रेस और राजकोट एक्सप्रेस ट्रेनों स्टॉपेज हैं। आने वाले दिनों में अन्य ट्रेनों के स्टॉप भी बढ़ेंगे। ऐसे में यातायात की बाधाएं दूर हो इसके लिए भी योजना बनाने की आवश्यकता है। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म-1 से निशातपुरा पहुंचने के लिए द्वारिका नगर और राजेंद्र नगर रेलवे ट्रैक के नीचे बने सकरे अंडरपास होते हुए छोला मार्ग पर आना पड़ता है। छोला रोड अंडरब्रिज में बारिश का पानी भरा होने से निशातपुरा स्टेशन तक पहुँचाना मुश्किल होता है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)