Indore

रोड पार कर रही महिला डंपर की चपेट में आकर फंसी, आठ किमी दूर मिला पैर; मंदसौर पुलिस ने सड़क से बटोरे शरीर के अंग


मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 01:44:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 01:51:03 PM (IST)

रोड पार कर रही महिला डंपर की चपेट में आकर फंसी, आठ किमी दूर मिला पैर; मंदसौर पुलिस ने सड़क से बटोरे शरीर के अंग

नईदुनिया न्यूज, मंदसौर। मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक डंपर चालक ने अमानवीयता का ऐसा वीभत्स चेहरा प्रस्तुत किया कि जिसने भी सुना सिहर गया। रसोई में काम करने वाली एक महिला नापाखेड़ा व टकरावद के बीच सड़क पार कर रही थी।

तभी एक अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर चालक ने उसे चपेट में ले लिया। महिला का शव डंपर में ही फंस गया। पर चालक नहीं रुका और भगाता रहा। ग्राम बिल्लौद में बस स्टैंड पर उसका पैर गिरा। उसके आगे कुछ अंग मिले वहीं 200 मीटर दूर महिला का शव मिला।

पुलिस ने उसे पोस्ट मार्टम में लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात्रि में रसोई में काम करने वाली लालीबाई पत्नी जसवंतसिंह निवासी रेलवे स्टेशन के पास पिपलियामंडी बाईक से हलवाई रमेश यादव निवासी राजाखेड़ी के साथ पीपलखेड़ी से कार्य कर पिपलियामंडी आ रहे थे।

टक्कर के बाद डंपर में फंसा रहा महिला का शव

रात लगभग 1:30 बजे रास्ते टकरावद के पास शौच के लिए रुकी। शौच कर सड़क पार कर रही तभी टकरावद तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला उसमें ही फंस गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी डंपर का ड्राइवर नहीं रुका और महिला का शव उससे घिसटता रहा।

घटना स्थल से लगभग आठ किमी दूर ग्राम बिल्लौद बस स्टैंड के यहां महिला का पैर गिरा। इसके कुछ अंग बिल्लौद में दूध डेयरी के सामने गिरा। और यहां से लगभग 200 मीटर दूर महिला का शव गिरा। रात लगभग ढाई बजे नाहरगढ़ पुलिस ने महिला के शव व अंगों को सड़क से उठाकर पोस्ट मार्टम करने भेजा। इसके बाद शव की पहचान कर बुधवार को शव स्वजन को सौंपा।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)