Indore

ग्वालियर में शाम से रात तक भीषण ट्रैफिक जाम: नौगजा रोड पर सबसे ज्यादा बेहाल हुए लोग, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन


लश्कर, मुरार और उपनगर ग्वालियर के अधिकांश बाजारों में जाम लगा। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 09:42:48 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 09:43:06 AM (IST)

ग्वालियर में शाम से रात तक भीषण ट्रैफिक जाम: नौगजा रोड पर सबसे ज्यादा बेहाल हुए लोग, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
जाम के कारण रेंगते वाहन। सोशल मीडिया

HighLights

  1. गर्मी के बाद सहालग और छुट्टी के चलते उमड़ी भीड़
  2. रूट डायवर्जन के कारण वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ा दबाव
  3. सड़कों से गायब रही ट्रैफिक पुलिस, रात तक परेशान हुए लोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रविवार को अवकाश पर शहरवासी शाम के समय बाजार में निकले। अब सहालग भी शुरू हो गए हैं। इसके चलते बाजारों भी बाजार में भीड़ थी, रविवार का अवकाश होने के चलते लोग घूमने भी शाम को ही निकले। दिन में गर्मी के कारण सड़कें सूनी थी। शाम को शहर में जाम के हालात बन गए। लश्कर, मुरार और उपनगर ग्वालियर के अधिकांश बाजारों में जाम लगा।

सबसे ज्यादा खराब हालात नौगजा रोड और मोतीमहल रोड के हो गए, क्योंकि फूलबाग से गुरूद्वारा तक का मार्ग पूरी तरह बंद है। इसलिए इन रास्तों से ट्रैफिक डायवर्ट था। इसलिए इन दोनों ही रास्तों पर शाम से रात तक जाम लगता रहा। रात 10.30 बजे तक ट्रैफिक रेंगता रहा।

माधौगंज चौराहा से बाड़ा तक जाम

लश्कर में माधोगंज चौराहा से लेकर महाराज बाड़ा तक जाम था। यहां रात के 10 बजे भी वाहन रेंग-रेंगकर निकल रहे थे। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस रही नदारद: फूलबाग से गुरूद्वारा के बीच ट्रैफिक बंद है। वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक लोड अधिक है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस यहां से गायब थी। इसके चलते यहां जाम लगता रहा।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)