लाइसेंस, पेंशन से लेकर आयुष्मान कार्ड तक… इंदौर में अब एक ही जगह पर मिनटों में होंगे आपके ये सारे काम!
आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए जिले में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने 18 जून तक जिले क …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए जिले में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने 18 जून तक जिले के सभी विकासखंडों और नगरीय निकाय मुख्यालयों पर विशेष शिविर लगाने की तैयारी की है। शिविरों में 110 से अधिक योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा। दरअसल, पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिए निर्देश, जोन स्तर पर तय किया गया शेड्यूल
कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी विकासखंडों और नगरीय निकाय में शिविर लगाने के निर्देश दिए। जोन कार्यालयों में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 16 जून को जोन 1 से 8, 17 जून को जोन 9 से 15 और 18 जून को जोन 16 से 22 तक शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आवेदन, पंजीयन और सेवा वितरण की सुविधा मिलेगी। लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
आयुष्मान कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक, इन प्रमुख सेवाओं का मिलेगा फायदा
शिविर में आयुष्मान भारत, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, पीएम स्वनिधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली-पानी कनेक्शन, भवन अनुमति तथा ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण जैसी सेवाएं शामिल रहेंगी।
यह भी पढ़ें- MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साले पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारने के बाद तलवार और लाठियों से पीटा, इंदौर रेफर
