Indore

महाकाल मंदिर में व्यवस्था भंग करने वाले श्रद्धालुओं पर FIR, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई, 2 गार्ड निलंबित


ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था भंग करने तथा सुरक्षाकर्मियों के साथ विवाद करने पर कुछ श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में एफआईआर कराई गई …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 11:06:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 11:06:11 PM (IST)

महाकाल मंदिर में व्यवस्था भंग करने वाले श्रद्धालुओं पर FIR, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई, 2 गार्ड निलंबित
वायरल वीडियो में मारपीट करते युवक व सुरक्षाकर्मी।

HighLights

  1. महाकाल मंदिर में बैरिकेड कूदने वाले श्रद्धालुओं पर FIR
  2. टनल मार्ग पर सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की के बाद एक्शन
  3. वायरल वीडियो के बाद महाकाल थाना पुलिस की कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था भंग करने तथा सुरक्षाकर्मियों के साथ विवाद करने पर कुछ श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में एफआईआर कराई गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सुरक्षाकर्मियों को भी निलंबित किया गया है। मंदिर प्रशासन ने यह कार्रवाई इंटरनेट माध्यमों पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद की है।

बता दें कि वीडियो में सुरक्षाकर्मी युवकों को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि मंदिर समिति की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

टनल मार्ग पर बैरिकेड कूदने और धक्का-मुक्की की घटना

सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि 11 जून को सुबह 6.45 बजे टनल मार्ग से गणेश मंडपम में प्रवेश करने वाले दर्शनार्थियों की कतार से कुछ श्रद्धालुओं ने बैरिकेड कूदकर दर्शन व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया। मंदिर के नियमों की अवहेलना करने तथा दर्शन व्यवस्था को प्रभावित करने की यह घटना भगदड़ व अराजकता की स्थिति भी उत्पन्न कर सकती थी।

दर्शनार्थियों के इस अमर्यादित व नियम विरुद्ध व्यवहार पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं द्वारा धक्का-मुक्की व अभद्रता की गई। बल्कि इस दौरान कतार में खड़े अन्य श्रद्धालु सुरक्षाकर्मियों का समर्थन करते नजर आए।

यह भी पढ़ें- सांची दुग्ध संघ के डिप्टी जीएम से ₹1.77 करोड़ की धोखाधड़ी, निवेश के नाम पर की गई थी ठगी, भोपाल से आरोपी गिरफ्तार

सुरक्षाकर्मियों का निलंबन और निष्पक्ष जांच के निर्देश

उपलब्ध वीडियो फुटेज तथा तथ्यों की जांच में प्रथम दृष्टया संबंधित सुरक्षाकर्मी द्वारा किसी प्रकार की त्रुटि परिलक्षित नहीं हुई, फिर भी मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित सुरक्षाकर्मियों को विस्तृत जांच पूर्ण होने तक निलंबित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)