भोपाल-ग्वालियर के बीच बनेगा नया ग्रीनफील्ड हाईवे, यात्रियों का बचेगा ढाई घंटा, इस महीने जारी होंगे टेंडर
मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए राज्य के छठवें ग्रीनफील्ड फोर-लेन हाईवे के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। हाईवे के बन जाने से भोपाल से ग्वालियर के बीच की दूरी घटकर मात्र 340 से 350 किलोमीटर रह जाएगी।
