Nagpur

नागपूर में नांगिया सुजुकी में ‘ई-एक्सेस’ की पहली डिलीवरी, इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर बढ़ा उत्साह!


Advertisement

नागपुर– शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच सुजुकी मोटरसाइकल के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘ई-एक्सेस’ की पहली डिलीवरी हाल ही में यशवंत स्टेडियम स्थित नांगिया सुजुकी शोरूम में की गई। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान नेहा नांगिया ने शहर के पहले ग्राहक प्रवीण तरारे को इस स्कूटर की चाबी सौंपी।

सुजुकी की आधुनिक ई-टेक्नोलॉजी पर आधारित यह स्कूटर बेहतर परफॉर्मेंस और किफायती विकल्प के रूप में सामने आया है। कंपनी ने इसे नई पीढ़ी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इसमें 51.2 वोल्ट की एलएफपी बैटरी दी गई है, जो 4.1 किलोवॉट की मोटर के साथ आती है।

Gold Rate
Mar 30,2026 – Time 10.25Hrs

Gold 24 KT
₹ 1,45,500 /-

Gold 22 KT
₹ 1,35,300 /-

Silver/Kg
₹ 2,29,600/-

Platinum
₹ 90,000/-

Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर करीब 95 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 71 किमी प्रति घंटा है, जबकि ईको मोड में यह लगभग 55 किमी प्रति घंटा की गति देता है।

चार्जिंग की बात करें तो स्टैंडर्ड चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे 42 मिनट लगते हैं, वहीं फास्ट चार्जिंग की मदद से यह लगभग 2 घंटे 12 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकता है।

इसके अलावा स्कूटर में तीन राइडिंग मोड्स, अंडर-सीट स्टोरेज और 2ए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे ग्राहकों के लिए और भी सुविधाजनक बनाती हैं।

GET YOUR OWN WEBSITE

FOR ₹9,999

Domain & Hosting FREE for 1 Year

No Hidden Charges

Advertisement

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)