कढ़ी-पुलाव का ‘जहर’ पी गईं 45 नर्सिंग छात्राएं, हुई फूड प्वाइजनिंग की शिकार

गोंदिया । गोंदिया जिले से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आई है। यहाँ शासकीय अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम (GNM) की पढ़ाई कर रही करीब 45 नर्सिंग छात्राएं ‘फूड प्वाइजनिंग’ का शिकार हो गई हैं। रात के खाने में ‘कढ़ी-पुलाव’ का स्वाद चखना इन भावी नर्सों के लिए भारी पड़ गया। आनन-फानन में सभी को जिला केटीएस (KTS) अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, नर्सिंग हॉस्टल में रहने वाली 190 से ज्यादा लड़कियों ने 25 मार्च बुधवार रात को मेस में भोजन किया था। खाने में कढ़ी और पुलाव परोसा गया था। सुबह होते ही छात्राओं को जी मिचलाना, उल्टी और दस्त (डिहाइड्रेशन) की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते छात्राओं की संख्या बढ़ने लगी और हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
आईसीयू में 4 छात्राएं, डॉक्टर बोले- ‘हालत स्थिर’
जिला शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बीमार छात्राओं में से 4 की स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ICU (इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखा गया है। हालांकि, गोंदिया मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ . कुसुमाकर घोरपड़े ने राहत भरी खबर देते हुए कहा है कि फिलहाल सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर और स्थिर है।

करीब 45 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग के चलते भर्ती किया गया है। सभी की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है , भोजन के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं ,? रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण के असली कारणों का पता चल पाएगा।
रवि आर्य
Advertisement




